छत्तीसगढ़

फॉर्च्यूनर कार के लिए बहू को किया प्रताड़ित, ससुराल वालों पर FIR दर्ज

Nil dhankar
20 Jun 2023 11:21 AM IST
फॉर्च्यूनर कार के लिए बहू को किया प्रताड़ित, ससुराल वालों पर FIR दर्ज
x
छग

राजनांदगांव. नर्मदापुरम जिले के इटारसी की रहने वाली एक 34 साल की बेटी ने अपने दहेज लोभी ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के मनकानी परिवार के सदस्य दहेज में फार्च्यूनर कार और 25 लाख रुपए नगद नहीं देने पर बहू को प्रताड़ित व जान से मारने की धमकी दे रहे थे। महिला की शिकायत पर पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ इटारसी थाने में केस दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक फरियादी शालिनी पति रोहित मनकानी (34) निवासी अनुपम नगर राजनांदगांव छत्तीसगढ़ है। हाल मुकाम मालवीयगंज इटारसी है। करीब 3 साल पहले फरियादी की शादी राजनांदगांव के रोहित मनकानी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में उसके पति, सास, ससुर, देवर फॉर्च्यूनर कार और नगद 25 लाख रुपए मांग रहे थे। कार और रुपए नहीं मिलने पर परिवार पति, सास-ससुर और देवर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। अपशब्द कहकर उसे मारते थे। महिला ने इटारसी थाने में इसकी शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति रोहित पिता ज्ञानचंद मनकानी, विशाल पिता ज्ञानचंद मनकानी, ससुर ज्ञानचंद पिता साजनदास मनकानी और सास वंदना पति ज्ञानचंद मनकानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।


Next Story