छत्तीसगढ़

बहू को 5 लाख लाने किया मजबूर, ससुराल वालों पर केस दर्ज

Nilmani Pal
15 Jan 2023 3:42 AM GMT
बहू को 5 लाख लाने किया मजबूर, ससुराल वालों पर केस दर्ज
x
छग
अंबिकापुर। मनेंद्रगढ़ थानांतर्गत विवाहिता ज्योति गुप्ता ने सिटी कोतवाली में दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। ज्योति मौहारपारा निवासी है। उसने शिकायत दर्ज कारा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कि मांग की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि 26 नवंबर 2016 को हिंदू रीति-रिवाज से उसका विवाह ग्राम केशवाही थाना जैतपुर जिला अनूपपुर (मप्र) निवासी बालकृष्ण पिता धनीराम गुप्ता के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों तक ससुराल वाले ठीक से रहे।

इसके बाद पति बालकृष्ण, जेठ पंकज गुप्ता, जेठानी रश्मि गुप्ता, जेठ का बेटा प्रिंस, सास जमुना गुप्ता व ननंद ने एक राय होकर माता-पिता से 5 लाख रुपए दहेज की मांग की। इसके अलावा शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित किया। उसने कहा कि वर्ष 2021 में होली की रात पति रात 2 बजे उसे मायके लाकर छोड़ गए और 5 लाख रुपए लेकर ही घर आने को कहा। खाली हाथ आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने कहा कि तबसे लेकर अभी तक वह अपने मायके में ही है।

Next Story