छत्तीसगढ़

CG बहू बन गई हत्यारिन: बदचलन कहकर ताना मरती थी सास, सुला दी मौत की नींद

Nil dhankar
22 Jun 2024 10:56 AM IST
CG बहू बन गई हत्यारिन: बदचलन कहकर ताना मरती थी सास, सुला दी मौत की नींद
x
छग

जशपुर jashpur news। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक सास को अपनी बहू के चरित्र पर उंगली उठाना और उसे बदचलन कहना भारी पड़ गया। नतीजा ये हुआ कि बहु ने अपनी सास की बड़ी बेरहमी से हत्या killing कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना में प्रयुक्त हथियार समेत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं शव को पीएम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा घटना जिले के तुमला थानाक्षेत्र Tumla Police Station की है जहाँ एक बहू ने अपनी सास के तानों और बार-बार बदचलन कहने से नाराज होकर घर में रखे धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी। सूचना पाकर तुमला पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या की आरोपी महिला को हिरासत लिया गया।

chhattisgarh news वहीं आरोपी महिला से पूछताछ करने पर यह खुलासा हुआ कि आरोपी महिला की सास बार-बार उसकी चरित्र पर उंगली उठाती थी और उसे बदचलन कहती थी। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर हत्या की आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Next Story