छत्तीसगढ़

बहू को सड़क पर पीटा: सास-ससुर समेत 3 पर पुलिस ने की कार्रवाई

Nil dhankar
2 Jun 2022 8:38 AM IST
बहू को सड़क पर पीटा: सास-ससुर समेत 3 पर पुलिस ने की कार्रवाई
x
सांकेतिक तस्वीर 
केस दर्ज

अंबिकापुर/बैकुंठपुर। एक साल से ससुराल छोड़कर मायके में रह रही बहू को सड़क पर सास, ससुर और पति ने जमकर पीटा। मामले में तीनों के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर पटना थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चम्माझार अपने मायके में पिता के साथ रहने वाली अंगीता ने बताया कि उसकी शादी साल 2017 में शंकर के साथ हुई थी, लेकिन घरेलू काम-काज को लेकर आए दिन विवाद से परेशान होकर वह बीते साल ही अपने मायके पिता शिवचरण के साथ रह रही है।

घटना वाले दिन वह अपने बहन के घर केराडोल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में पति शंकर, सास संतलिया बाई और ससुर बसंत मिल गए। देखते ही गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर सास बाल पकड़कर मारमीट करने लगी। यहीं नही पति और ससुर भी हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे। हल्ला करने पर पिता समेत गांव के अन्य लोग पहुंचे और बीच-बचाव किए।

Next Story