छत्तीसगढ़

बहू ने ससुर पर लगाया अश्लील मैसेज करने का आरोप, केस दर्ज

Nil dhankar
27 July 2022 8:40 AM IST
बहू ने ससुर पर लगाया अश्लील मैसेज करने का आरोप, केस दर्ज
x
छग

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के एक जीएम के खिलाफ उसकी ही बहू ने छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित ससुर उस पर बुरी नजर रखता है। वो घर में अकेली थी तो आरोपित ने मौके का फायदा उठाकर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। लेकिन, शोर मचाने पर आरोपित ने उसे छोड़ दिया। आरोपित अपनी बहू को अश्लील मैसेज भी भेजता था।

पुलिस ने बताया कि हिंद नगर रिसाली निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने 55 वर्षीय ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित भिलाई इस्पात संयंत्र में जीएम है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपित कई दिनों से उस पर बुरी नीयत रखा हुआ था। वो उसे अश्लील मैसेज करता था और मौका पाकर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने तीन शादी की है और तीसरी पत्नी को भी तलाक दे रहा है।

उसका अपनी तीसरी पत्नी से तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की विवेचना के बाद आरोपित जीएम को गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story