छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: बहू पर आरोप, अनजान युवक से मिलने से रोकने पर जेठ को पीटा

Nil dhankar
14 July 2024 7:19 AM IST
Chhattisgarh: बहू पर आरोप, अनजान युवक से मिलने से रोकने पर जेठ को पीटा
x
छग

बिलासपुर bilaspur news । तोरवा के कासिमपारा में महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जेठ की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसने अपनी जेठानी से भी मारपीट की। मारपीट से घायल ने घटना की शिकायत तोरवा थाने Torwa Police Station में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

chhattisgarh news तोरवा के कासिमपारा में रहने वाले संतोष यादव आटो चलाते हैं। उनके भाई सतीश यादव की मौत हो चुकी है। बहू आशा यादव मकान के ऊपरी हिस्से में अपनी बेटियों के साथ रहती है। आटो चालक ने बताया कि भवानी नगर सिरगिट्टी में रहने वाले निशांत से उनकी बहू की दोस्ती है। युवक आए दिन बहू से मिलने के लिए घर पर आता था। इस दौरान वह गाली-गलौज भी करता। निशांत उनके घर पर आया था। chhattisgarh

बहू से मिलने के बाद वह सीढ़ियों से उतर रहा था। इसी दौरान आटो चालक ने उसे अपने घर पर आने से मना किया। इसी बात को लेकर उनकी बहू और युवक ने मिलकर गाली-गलौज की। साथ ही दोनों ने मिलकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आटो चालक की पत्नी बीच-बचाव करने आई। महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी जेठानी की भी पिटाई कर दी। मारपीट से घायल आटो चालक ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Next Story