छत्तीसगढ़

बेटी आरक्षक बनी मजदूर पिता खुशी से गदगद

Nilmani Pal
12 Dec 2025 9:27 AM IST
बेटी आरक्षक बनी मजदूर पिता खुशी से गदगद
x

राजनांदगांव। कटगी क्षेत्र के टिपरूंग गांव की रहने वाली आदिवासी युवती किरण जगत ने अपने गांव का नाम रोशन किया है। किरण ने पुलिस आरक्षक जीडी भर्ती 2023 की शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा पास करने के बाद चयन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। यह परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुआ है।

किरण ने अपने गांव में ही शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी की और बाद में बिलासपुर जाकर लिखित परीक्षा की तैयारी की। किरण की इस कामयाबी पर उनके माता-पिता ने उन्हें बधाई दी है। उनके पिता रामकुमार जगत ने बेटी की इस उपलब्धि पर सराहना की है। किरण के साथ पढ़ाई करने वाले सहेलियों और गांव के लोगों ने उन्हें बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


इसे भी पढ़े

छत्तीसगढ़ में एसआई भर्ती की तरह अब आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। लिखित परीक्षा दिलाने वाले प्रदेश के कई जिलों के अभ्यर्थी गुरुवार को हाईकोर्ट पहुंचे। यहां हाईकोर्ट के गेट के सामने सभा कर याचिका प्रस्तुत करने पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने हटा दिया। जिसके बाद देर शाम सभी पुलिस ग्राउंड में जमा हुए और शुक्रवार को याचिका लगाने पर सहमति बनी। प्रतियोगियों का आरोप है कि मैरिट में आए युवाओं की जगह कम अंक पाने वालों का चयन किया गया है। वहीं, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी नहीं है। इससे योग्य अभ्यर्थी चयन से वंचित हो गए हैं।

Next Story
null