धमतरी जिले के चयनित आरक्षकों के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत दिनांक 09.12.2025 को जारी चयन सूची में जिला धमतरी हेतु चयनित आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक), तथा आरक्षक (ट्रेड-धोबी) के समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि नियुक्ति से संबंधित अग्रिम कार्यवाही एवं चरित्र सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए कार्यक्रम अनुसार अपने मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन छायाप्रतियाँ, 03 पासपोर्ट साइज फोटो, तथा अनुप्रमाणन फार्म (03 प्रतियों में) भरकर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अनुप्रमाणन फार्म के पृष्ठ-5 पर मांगे गए पहचान पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कराते हुए उसकी सत्यापित तीन प्रतियों के साथ पुलिस कार्यालय धमतरी, स्थापना शाखा में कार्यालयीन समय में उपस्थित हों।
● दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम-
● आरक्षक (जीडी) - अनारक्षित वर्ग
क्रमांक 01 से 54 तक — कुल 54
उपस्थिति तिथि : 15-12-2025
● आरक्षक (जीडी) - अनारक्षित वर्ग
क्रमांक 55 से 63 तक — कुल 09
उपस्थिति तिथि : 16-12-2025
● आरक्षक (जीडी) - अन्य पिछड़ा वर्ग
क्रमांक 01 से 12 तक — कुल 12
उपस्थिति तिथि : 16-12-2025
● आरक्षक (जीडी) — अनुसूचित जनजाति वर्ग
क्रमांक 01 से 19 तक — कुल 19
उपस्थिति तिथि :
16 -12-2025
● आरक्षक (जीडी) — अनुसूचित जाति वर्ग
क्रमांक 01 से 12 तक — कुल 12
उपस्थिति तिथि : 16-12-2025
● आरक्षक (चालक) — अनारक्षित वर्ग
क्रमांक 01 - कुल 01
उपस्थिति तिथि :
16 -12-2025
● आरक्षक (ट्रेड-धोबी) — अनारक्षित वर्ग
क्रमांक 01 - कुल 01
उपस्थिति तिथि : 16-12-2025
● रिज़र्व दिवस (जो अभ्यर्थी नियत तिथि में उपस्थित न हो सकें) वो दिनांक : 17-12-2025
एवं 18-12-2025 को उपस्थित हो सकते हैं।





