छत्तीसगढ़

दशोरा नागर समाज समिति ने श्री हाटकेश्वर जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

Nilmani Pal
1 April 2026 5:31 PM IST
दशोरा नागर समाज समिति ने श्री हाटकेश्वर जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया
x

रायपुर। दशोरा नागर समाज समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित श्री हाटकेश्वर जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ रायपुर स्थित श्री प्राचीन शिव मंदिर, सरोना में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवाओं ने सपरिवार सहभागिता कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

र्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान श्री हाटकेश्वर महादेव के विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी (भोजन) का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सहयोग एवं भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने समाज के उत्थान हेतु एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास एवं प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। पदाधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज का वास्तविक उत्थान बाहरी सहयोग पर निर्भर रहने से नहीं, बल्कि स्वयं के प्रयासों, छोटे-छोटे सकारात्मक कदमों एवं सामूहिक भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर बनें, एक-दूसरे का सहयोग करें और शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अंत में सभी उपस्थित जनों ने भगवान श्री हाटकेश्वर महादेव से समाज, प्रदेश एवं देश के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। यह आयोजन समाज की एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा और आने वाले समय में समाज को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

Next Story