छत्तीसगढ़

IPL मैच शुरू होने से पहले रायपुर में छाई काली घटा

Nilmani Pal
13 May 2026 5:53 PM IST
IPL मैच शुरू होने से पहले रायपुर में छाई काली घटा
x

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर में अचानक से बादल छा गए हैं, तो आस पास के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश भी हो रही है। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अगर रायपुर में बारिश होती है तो क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगेगा क्योंकि, आज रायपुर में RCB और KKR के बीच मुकाबला होने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से सामने आई जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। तापमान में कमी आने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला है। IPL 2026 का ये 57वां मुकाबला आज यानी बुधवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अगर बारिश होती है तो RCB और KKR के बीच होने वाला मुकाबला रद्द भी हो सकता है।

Next Story