छत्तीसगढ़
दानवीर भामाशाह सम्मान 2021 की चयन समिति की बैठक हुई आयोजित
Nil dhankar
22 Oct 2021 3:55 PM IST

x
रायपुर। समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता में आज रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में दानवीर भामाशाह सम्मान 2021 की चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक श्री पी. दयानंद, सहित ज्यूरी के सदस्य शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहाद्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति या संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान प्रदान किया जाता है।
Next Story





