छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा : नारी निकेतन में कार्यरत अधीक्षिका सुनीता जैन हुई सेवानिवृत्त
Nil dhankar
4 Sept 2021 10:38 PM IST

x
दंतेवाड़ा। नारी निकेतन दन्तेवाड़ा में कार्यरत अधीक्षिका सुनीता जैन, क्राफ्ट टीचर 31 अगस्त 21 को सेवानिवृत्त होने के कारण उनका विदाई समारोह का आयोजन नारी निकेतन संस्था में किया गया। विदाई समारोह में नारी निकेतन दन्तेवाड़ा एवं जिला कार्यालय महिला बाल विकास विभाग दन्तेवाड़ा के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे, जिसमें सम्मान पूर्वक जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा सुनीता जैन को साल एवं श्रीफल भेंट किया गया। सुनीता जैन ने प्रथम नियुक्ति से सेवानिवृत्ति तक का अपना पूरा कार्यकाल नारी निकेतन में अंतःवासी महिलाओं के सेवा में ही व्यतीत कर दिया। उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा था। हम उनके आगे के भविष्य के लिये स्वस्थ्य, सुखद एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हैं।
Next Story





