छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय बाल दिवस: बच्चा बना एक दिन का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जानें कहां?

jantaserishta.com
14 Nov 2022 6:23 PM IST
राष्ट्रीय बाल दिवस: बच्चा बना एक दिन का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जानें कहां?
x
छत्तीसगढ़।
दंतेवाड़ा: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवम्बर को पूरे देश में राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में जिले में भी राष्ट्रीय बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ के सहयोग से आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दंतेवाड़ा के रहने वाले दिव्यांशु ताती को एक दिन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर पुजारी ने दिव्यांशु को अपनी कुर्सी पर बैठाया तथा उसे बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। दिव्यांशु से पूछे जाने पर उसने कहा कि वह बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है और आम नागरिकों की सेवा करना चाहता है। जिस पर सभी लोगों ने दिव्यांशु को बड़ा होकर डॉक्टर बनने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर आर एल गंगेश, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस मंडल, यूनिसेफ जिला सलाहकार डॉक्टर पायल मिश्रा, डब्ल्यूएचओ जिला सलाहकार कुमार गौरव उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story