छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने परिवार के साथ डाला वोट
Nilmani Pal
19 April 2024 11:01 AM IST

x
बस्तर। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने परिवार के साथ डाला वोट। वही बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव में वोट डालने के बाद लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें जीतेगी। सुकमा की 86 साल की निर्मला कमलाकर बीड़वई ने व्हीलचेयर पर जाकर सुबह मतदान किया। निर्मला पिछले महीने पक्षाघात से उबरी हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है। इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी।
Next Story





