छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में गर्मी ज्यादा, रायपुर और दुर्ग दूसरे-तीसरे नंबर पर

Nilmani Pal
5 Feb 2025 3:06 AM GMT
दंतेवाड़ा में गर्मी ज्यादा, रायपुर और दुर्ग दूसरे-तीसरे नंबर पर
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी बढ़ने लगी है। दंतेवाड़ा में 36°C तक तापमान पहुंच गया है। रायपुर, दुर्ग समेत 8 शहरों में तापमान 30°C से ज्यादा, दुर्ग में 34°C, बिलासपुर में 33°C, जगदलपुर में 35°C, कोरिया में 31°C, बलरामपुर में 30°C तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि, फरवरी में प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ में भी एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है, जिसके चलते प्रदेश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन, बारिश की संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा, जिससे दिन के तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

पड़ोसी राज्य का भी हाल जाने

मध्य प्रदेश में दिन गर्मी महसूस होने लगी है। फरवरी में ही तापमान 34 डिग्री पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फरवरी में सुबह तीखी धूप तो रात में हल्की सर्द हवाएं चल रही हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 14 शहरों में 30 डिग्री से ज्यादा तापमान पहुंच चुका है। वहीं, मंडला और सिवनी सबसे ज्यादा ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 48 घंटे तक तेज धूप के साथ मौसम खुला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। 8 फरवरी के बाद फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद 12, 13, और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। वहीं, 20 फरवरी के बाद से ठंड का असर कम हो जाएगा, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

Next Story