छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा: चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुगण गर्भगृह तक दर्शन कर पाएंगे
jantaserishta.com
26 March 2022 10:44 AM GMT

x
दंतेवाड़ा: मंदिर समिति मांई दन्तेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा के द्वारा आगामी चैत्र नवरात्र के संबंध में आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें चैत्र नवरात्र के आयोजन के संबंध में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं, गतिविधियों के बारे में चर्चा की गयी। इस बार चैत्र नवरात्र पर्व 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक मंदिर में भव्य रूप से आयोजन किए जायेंगे। इस बार 5051 दीप जलाए जाएंगे। इस बार आये हुए श्रद्धालुगण गर्भगृह तक दर्शन कर पाएंगे। इस दौरान दन्तेवाड़ा विधायक देवती महेन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत सुनीता भास्कर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पायल गुप्ता, कलेक्टर दीपक सोनी, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, तहसीलदार यशोदा केतारप एवं मंदिर के पुजारी, सेवादार सहित मंदिर समिति के सदस्य और क्षेत्र के विभिन्न समाज प्रमुख तथा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

jantaserishta.com
Next Story