छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया जायजा

Nilmani Pal
8 Aug 2022 10:03 AM GMT
दंतेवाड़ा कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया जायजा
x

दंतेवाड़ा। कलेक्टर विनीत नंदनवार द्वारा जिले में अतिवृष्टि को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरन्तर दौरा एवं मॉनिटरिंग किया जा रहा है। उन्होंने विकासखंड गीदम अंतर्गत हारम और बालपेट पहुंच वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ की बनी स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को प्रभावित लोगों को त्वरित ही राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट करने के साथ ही उनके लिए भोजन, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

जिले में हो रहे अधिक बारिश को दृष्टिगत रखते हुए हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने का अपील की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गंभीर स्थिति में लोगों को तुरंत ही सुरक्षित स्थान पहुंचाकर समुचित सुविधा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को aनिर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद करें।

Next Story