छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद का हुआ आयोजन

Nilmani Pal
4 March 2024 4:09 PM IST
दंतेवाड़ा : विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद का हुआ आयोजन
x

दंतेवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद का आयोजन ग्राम पंचायत बालूद के खेल मैदान पर जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा खंड शिक्षा विभाग के माध्यम से किया गया। खेल का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के द्वारा माई दंतेश्वरी एवं माता छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद पंचायत दंतेवाड़ा अध्यक्ष सुनीता भास्कर एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद पंचायत दंतेवाड़ा उपाध्यक्ष जयदयाल नागेश जी जिला पंचायत दंतेवाड़ा सदस्य रामूराम नेताम जी सदस्य ओजस्वी भीमा मंडावी जी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भाजपा पायल गुप्ता जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा कुणाल ठाकुर जनपद सदस्य दंतेवाड़ा कुलदीप सिंह ठाकुर पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दंतेवाड़ा मुकेश शर्मा उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई दंतेवाड़ा सरपंच ग्राम पंचायत चीतालुर, रेशमा यादव जी पंच ग्राम पंचायत बालूद एवं गणमान्य नागरिकों एवं विभाग के कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ आयोजन के अंत में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत कर इस आयोजन का समापन किया गया।

Next Story