छत्तीसगढ़

सड़क पर आया दंतैल हाथी, जान लेने लोगों को दौड़ाया

Nil dhankar
10 July 2022 11:56 AM IST
सड़क पर आया दंतैल हाथी, जान लेने लोगों को दौड़ाया
x

कोरबा। कोरबा जिले में एक दंतैल ने मुख्यमार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम कर रखा था। इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। साथ ही हाथी ने बाइक और कार सवारों को दौड़ाया भी लेकिन लोग बाल-बाल बच गए।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना कटघोरा वन मंडल के कोरबी-चोटिया मुख्यमार्ग मार्ग की है। बताया जा रहा है कि वन विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी हाथी सड़क पर उधम मचा रहे हैं। केंदई रेंज के जंगल में 25 हाथियों का दल घूम रहे हैं।

Next Story