छत्तीसगढ़

खूंखार जंगली सुअर का हमला, 7 ग्रामीण घायल

Nilmani Pal
9 May 2025 5:27 PM IST
खूंखार जंगली सुअर का हमला, 7 ग्रामीण घायल
x
छग

रायगढ़। गोमर्डा अभयारण्य में वन्यप्राणियों के हमले से 7 लोग घायल हो गए। जहां जंगली सुअर ने तेंदुपत्ता तोड़ने गए 5 ग्रामीणों पर हमला किया, तो अभयारण्य के करीब खेत में भालू ने 2 लोगों को जख्मी कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पहली घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज की है। जहां छाल रेंज के देउर-मार में रहे वाले मनीराम (42), दिलीप राठिया, सुमीत्रा राठिया और ग्राम गलीमार की रहने वाले इंद्रासो (37) व राजकुमार शुक्रवार सुबह जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गए थे। तभी जंगली सुअर के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीण चिल्लाने लगे, तो आसपास तेंदुपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण पहुंचे और हो-हल्ला कर उन्हें खदेड़ा। जिसके बाद जंगली सुअर वापस जंगल की ओर चले गए। मामले की सूचना वन अमले को दी गई।

इस संबंध में धरमजयगढ़ SDO बाल गोविंद साहू ने बताया कि शुक्रवार सुबह मामले की सूचना मिलने के बाद तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहीं घायलों को सहायता राशि दी गई है। ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से मना किया जा रहा है।


Next Story