छत्तीसगढ़

खतरनाक VIDEO वायरल, आप भी कहेंगे जा सकती थी कई मजदूरों की जान

Nil dhankar
18 Sept 2022 12:15 PM IST
खतरनाक VIDEO वायरल, आप भी कहेंगे जा सकती थी कई मजदूरों की जान
x

बिलासपुर। एक खतरनाक VIDEO सामने आया है। इसमें खुली मालगाड़ी में मजदूर सामान की तरह सफर करते नजर आ रहे हैं। यह नजारा सीपत स्थित NTPC का है, जिसमें विश्वकर्मा जयंती मनाने कोरबा से मजदूरों को मालगाड़ी में ढो कर लाया गया था। NTPC प्रबंधन की यह लापरवाही मजदूरों की जान पर भारी पड़ सकती थी।

सीपत NTPC में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती पर इंजीनियरिंग विभाग में पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का भी कार्यक्रम था। लिहाजा, इस आयोजन में ठेका कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को भी बुलाया गया था। इसमें कोरबा के कोयला खदान एरिया दीपका से भी 300 से अधिक मजदूर पहुंचे थे। NTPC के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका है।

NTPC प्रबंधन के इस आयोजन में ठेकेदारों के सुपरवाइजर और मजदूर भी शामिल हुए। कोरबा जिले के दीपका से ठेका श्रमिकों को खुली मालगाड़ी में सामान की तरह ढोकर लाया गया था। मजदूरों को इस सफर में जान का खतरा भी हो सकता था। विश्वकर्मा भगवान का शुक्र है कि सभी मजदूर सकुशल लौट गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Next Story