छत्तीसगढ़

चलती कार में खतरनाक स्टंटबाजी, खतरनाक खेल हुआ वायरल

jantaserishta.com
23 May 2025 9:29 AM IST
चलती कार में खतरनाक स्टंटबाजी, खतरनाक खेल हुआ वायरल
x
वीडियो हुआ वायरल.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों का कार पर सवार होकर स्टंटबाजी करने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें युवक कार की खिड़की पर लटक कर खतरनाक तरीके से फर्राटे मार रहे हैं।
पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दूसरी तरफ पुलिस ने इंस्टाग्राम में स्टंटबाजी का रील्स बनाकर अपने आप को डॉन बताने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल, शहर में इन दिनों बदमाशों का एक नया ट्रेंड चल रहा है। जिसमें युवक कार में मस्ती करते हुए स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहे हैं।
गुरुवार की शाम करीब 5 बजे कार सवार तीन युवक एक कार की खिड़की पर निकल कर हंगामा मचा रहे थे। जिस तरीके से युवक तेज रफ्तार कार से बाहर निकलकर फर्राटे मार रहे थे, उसे देखकर राहगीर भी हैरान गए हैं। इससे युवकों के साथ ही दूसरी गाड़ी पर सवार लोगों को भी खतरा हो सकता था। साथ ही हादसा होने की आशंका थी।
युवकों के पीछे चल रहे दूसरे कार सवार ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक किस तरह मस्ती करते हुए हंगामा मचा रहे हैं, जिसके कारण राहगीर और दूसरी गाड़ी में सवार लोग भी दहशत में आ गए।
वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। एक तरफ ट्रैफिक पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर जांच कर नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
वहीं, दूसरी तरफ बदमाश खुलेआम ट्रैफिक नियम तोड़ते दिख रहे हैं, जिन पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई नहीं करती। इसके कारण उनका हौसला बढ़ रहा है। पुलिस की उदासीनता के चलते ही शहर में इस तरह का ट्रेंड चल रहा है।
इधर, सरकंडा पुलिस ने कार में स्टंटबाजी कर इंस्टाग्राम में रील्स बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर रितेश उर्फ लुटू पांडेय सहित उसके दो साथी बालमुकुंद यादव और विक्रम उर्फ जोधर गंधर्व को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वायरल वीडियो में हिस्ट्रीशीटर खुद को डॉन बताकर 11 मुल्कों की पुलिस खोज रही है, वाला डायलॉग शेयर किया है। इस वीडियो की जानकारी मिलने के बाद सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने पहले पुलिस की टीम भेजकर उसे समझाइश दी गई। लेकिन, हिस्ट्रीशीटर लूटू पांडेय पुलिसकर्मियों से ही हुज्जतबाजी करने लगा।
वह कहने लगा कि इंस्टा में रील्स बनाना कोई गुनाह नहीं है। जिस पर पुलिसकर्मी हिस्ट्रीशीटर लूटू पांडेय और उसे दो साथियों को पकड़कर थाने ले आई। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null