छत्तीसगढ़

खतरनाक कोबरा कमरे में घुसा, स्लैब में बैठकर दंपति और बेटे ने बचाई जान

Nil dhankar
20 March 2023 2:29 PM IST
खतरनाक कोबरा कमरे में घुसा, स्लैब में बैठकर दंपति और बेटे ने बचाई जान
x
छग

कोरबा। जिले में खतरनाक कोबरा एक घर में घुस गया। इसके बाद वो घर के अंदर ही फन फैलाए बैठा रहा। ये देख घर के लोग सहम गए और स्लैब में बैठे रहे। उनकी हिम्मत नहीं हुई कि वे नीचे उतर जाएं। सांप भी घंटे भर तक वहीं मौजूद था। बाद में किसी तरह से जब इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, तब उसका रेस्क्यू किया गया है।

यह पूरा मामला दादर खुर्द इलाके का है। यहां रविवार को सरस्वती यादव का पूरा परिवार कहीं और से कमाने-खाने के चक्कर में किसी दूसरे जिले से आया है। रविवार को ही यहां किराए पर मकान लिया था। इसके बाद रात को पति-पत्नी और बेटा मकान के अंदर ही थे। तभी उनकी नजर सांप पर पड़ी।

उन्होंने जब सांप को देखा था, तब रात करीब 9 बजे थे। ये देखते ही मां-बेटे सहम गए। वे तुरंत घर के अंदर बने स्लैब के ऊपर चढ़ गए। पति-पत्नी और उनका बेटा तीनों ऊपर ही बैठे थे। कोबरा भी फन फैलाए हुए चौखट पर बैठा था। एक घंटे से ज्यादा तक वह बैठा ही रहा। इसके बाद सरस्वती के बेटे ने किसी तरह से पड़ोसियों को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया।


Next Story