छत्तीसगढ़

स्कूल में ‘बीड़ी जलाई ले’ गाने पर डांस, गीत चयन को लेकर छिड़ी बहस

jantaserishta.com
9 Sept 2026 4:25 PM IST
स्कूल में ‘बीड़ी जलाई ले’ गाने पर डांस, गीत चयन को लेकर छिड़ी बहस
x
वीडियो हुआ वायरल.
मुंगेली: शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मुंगेली के रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें स्कूल परिसर में विद्यार्थी और शिक्षक फिल्मी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब कार्यक्रम के स्वरूप और गाने के चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो में विद्यार्थी और शिक्षक “बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया…” फिल्मी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान का है। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे कार्यक्रम का पूरा संदर्भ और आयोजन का वास्तविक उद्देश्य स्पष्ट नहीं है।
मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि शासन-प्रशासन की ओर से लगातार नशामुक्ति और धूम्रपान विरोधी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में शैक्षणिक संस्थान में विद्यार्थियों की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में इस तरह के गीत के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों के बीच भी यह चर्चा है कि स्कूलों में मनोरंजनात्मक गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों की उम्र, शैक्षणिक वातावरण और गीत-संगीत के सामाजिक संदेश को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
वायरल वीडियो के बाद अभिभावकों के बीच सवाल है कि स्कूल में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक और शिक्षाप्रद संदेश देने वाला भी होना चाहिए। ऐसे में कार्यक्रमों में प्रस्तुत किए जाने वाले गीतों और गतिविधियों के चयन को लेकर स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी अहम मानी जाती है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्कूल प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि यह वीडियो शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो की तारीख, पूरा संदर्भ और कार्यक्रम के वास्तविक उद्देश्य की स्वतंत्र पुष्टि हम नहीं करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story