छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार -सिमगा मार्ग मे रिसदा के पास क्षतिग्रस्त सडक का किया पुनः संधारण
Shantanu Roy
3 Nov 2026 6:02 PM IST

x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। अर्नब चक्रवात के प्रभाव से जिले में अत्याधिक बारिश होने के कारण बलौदाबाजार -सिमगा मार्ग के ग्राम रिसदा में सडक क्षतिग्रस्त होने से मालवाहक वाहन फंस गये। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा अवरूद्ध मार्ग में यातायात बहाल कराया गया एवं मार्ग का तत्कालिक संधारण कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अत्यधिक बारिश के कारण सडक के दायीं ओर स्थित तालाब में अत्याधिक जल भराव होने के कारण तालाब का पानी मार्ग के लंबाई की दिशा में ढाल होने के कारण मार्ग मे पानी का जमाव हो गया एवं मार्ग में स्थित तीन सीमेंट प्लांट में आने वाले कच्चा माल एवं सीमेंट प्लांट से उत्पादित सीमेंट का परिवहन भारी माल वाहको से होने के कारण मार्ग पूर्णताः क्षतिग्रस्त होकर कीचड़युक्त होने से कई माल वाहक मार्ग में फस गये एवं वाहनों में विभिन्न प्रकार की खराबी उत्पन्न हुई।
बताया गया कि बलौदाबाजार-रिसदा-हथबंद-सिमगा मुख्य जिला मार्ग कमांक- 57 कुल लम्बाई 48.60 किमी. का बी.टी. मजबूतीकरण के अंतर्गत शासन से कुल राशि रू. 4917.83 लाख की प्राप्त हुई है। कार्यादेश जारी होने के उपरांत प्रावधानुसार मार्ग के उक्त स्थल पर डामर की परत उखाड़कर डब्ल्यूएमएम कार्य प्रारंभ करने हेतु लेवलिंग का कार्य संपादित किये जाने की तैयारी की गई थी।
Next Story





