छत्तीसगढ़
दलित व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, सरपंच पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
30 Oct 2025 11:59 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां एक दलित व्यक्ति की चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक ग्राम पंचायत की सरपंच का पति भी शामिल है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पतेरापाली गांव की है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बागबाहरा विकासखंड निवासी कौशल सहिस (50 वर्ष) के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उसे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर रेलवे पटरी पार के पास पकड़ लिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि कौशल गांव से केबल वायर चोरी कर रहा था। इस दौरान लोगों ने उसके हाथ बांध दिए और बेरहमी से उसकी पिटाई की।
गांव के कुछ लोगों ने बताया कि भीड़ ने पीड़ित को खींचते हुए पतेरापाली के महावीर चौक तक लाया, जहां उसे लाठियों और डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल कौशल को वहीं छोड़ दिया गया। अगले दिन, रविवार सुबह, उसका शव गांव से लगभग 500 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। सहिस समाज ने घटना के विरोध में सख्त कार्रवाई की मांग की और पुलिस प्रशासन पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया। समाज के नेताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आखिरकार पांच दिन बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की।
चार आरोपियों हेमंत चंद्राकर (50, सरपंच पति), मनीष चंद्राकर, अंकित चंद्राकर और लोकेश चंद्राकर को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिनमें सदोष मानव वध (क्यूल्पेबल होमिसाइड) और सामूहिक रूप से हत्या जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, वहीं शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। सामाजिक संगठनों ने इस घटना को दलित उत्पीड़न का गंभीर उदाहरण बताते हुए शासन से निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों के बीच अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने एहतियातन गांव में बल तैनात कर दिया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। महासमुंद एसपी ने कहा कि “कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह मामला मॉब लिंचिंग का स्पष्ट उदाहरण है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
Tagsमहासमुंद मॉब लिंचिंगदलित की हत्यापतेरापाली गांव घटनासरपंच पति गिरफ्तारकौशल सहिस हत्या मामलाछत्तीसगढ़ अपराध खबरभीड़ हिंसा छत्तीसगढ़महासमुंद पुलिस कार्रवाईदलित अत्याचारएफ़आईआर दर्जअपराध समाचार रायपुरMahasamund mob lynchingmurder of DalitPaterapali village incidentSarpanch's husband arrestedKaushal Sahis murder caseChhattisgarh crime newsmob violence ChhattisgarhMahasamund police actionDalit atrocitiesFIR registeredcrime news Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





