छत्तीसगढ़

दलेर सिंह ने जारी किया वीडियो, अमृतपाल के समर्थन में रैली निकालने का है आरोप

Nil dhankar
23 March 2023 12:26 PM IST
दलेर सिंह ने जारी किया वीडियो, अमृतपाल के समर्थन में रैली निकालने का है आरोप
x
रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के समर्थन में रैली निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने पर आयोजक को नोटिस जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिलेर सिंह रंधावा और श्यामनगर में रहने वाले सिख समाज के 50-60 लोगों ने बुधवार शाम रैली निकाली। यह रैली तेलीबांधा गुरुद्वारा से पंचशील नगर तक बिना किसी अनुमति के निकाली गई थी। सिविल लाइंस थाना की ओर से आयोजक को नोटिस जारी कर गुरुवार को जवाब देने के लिए निर्देशित किया गया है।



Next Story