छत्तीसगढ़

भीषण आग की चपेट में दाल मिल

jantaserishta.com
12 Jan 2025 12:34 PM IST
भीषण आग की चपेट में दाल मिल
x
देखें वीडियो.
बलौदाबाजार: जिले में एक दाल मिल में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए. आगजनी से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
जानकारी के मुताबिक, भाटापारा के सूरजपुर रोड स्थित शीतल पल्सेस दाल मिल में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई. लोगों ने धुआं निकलते देख घटना की सूचना मिल मालिक सुरेन्द्र राकु मंधान को सूचना दी. आगजनी से मिल में बोरियों में रखा दाल और बेसन जलकर खाक हो गया है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग और भाटापारा ग्रामीण पुलिस जुटे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story