छत्तीसगढ़

जय स्तंभ चौक स्थित डेली नीड्स की दुकान को किया गया सील....परिवार के सदस्य की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Admin2
18 Nov 2020 1:29 PM IST
जय स्तंभ चौक स्थित डेली नीड्स की दुकान को किया गया सील....परिवार के सदस्य की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
x
कोरोना का कहर

छत्तीसगढ़/डोंगरगढ। कोरोना के नियमों का उल्लंघन करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। बता दें कि जिला प्रशासन ने जय स्तंभ चौक स्थित डेली नीड्स की दुकान को सील कर दिया है। परिवार में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बावजूद दुकान खोलने पर कार्रवाई की गई। जिले में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए लापरवाही बरतने वालों पर शासन ने कोरोना के संबंध में निर्देशों का उल्लंघन करने पर कारवाई की है। इस दौरान तहसीलदार अविनाश ठाकुर एवं अन्य राजस्व अमला सहित पुलिस की टीम मौजूद थी। जांच प्रतिवेदन कानूनी कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय भेजा है।

Next Story