छत्तीसगढ़

डहरिया ने सतनामी विरोधी बताया

Nil dhankar
29 March 2025 5:02 PM IST
डहरिया ने सतनामी विरोधी बताया
x

बलौदाबाजार। जिले के नाम को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री दिग्गज कांग्रेस नेता शिव कुमार डहरिया ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लोग जानते है कि, भाजपा संविधान और सतनामी विरोधी है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारा के मंत्री रहे शिव कुमार डहरिया ने कहा कि, बलौदाबाजार का नाम गुरु घासीदास धाम रखने का प्रस्ताव कांग्रेस ने तैयार किया था। गिरौदपुरी तीर्थस्थल है, देशभर के लोग आते है। शिव कुमार ने दलील दी है कि, कवर्धा का नाम कबीरधाम के नाम पर रखा गया है।

बता दें कि, शुक्रवार को जिला प्रशासन की तरफ से बलौदाबाजार का नाम बदलने को लेकर अभिमत मांगे जाने का पत्र जारी किया गया था। कलेक्टर कार्यालय से जारी पत्र में अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) से अविलम्ब स्पष्ट अभिमत माँगा गया था। गौरतलब हैं कि, 2012 में रायपुर से अलग होकर बलौदाबाजार जिला अस्तित्व में आया था।

Next Story