छत्तीसगढ़

दाबेली बेचने वाले का शव मिला, युवक पर लगाया था पत्नी को भगाने का आरोप

jantaserishta.com
10 May 2026 7:47 PM IST
दाबेली बेचने वाले का शव मिला, युवक पर लगाया था पत्नी को भगाने का आरोप
x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: सरगुजा के अंबिकापुर शहर में संचालित चर्चित टुनटुन दाबेली सेंटर के संचालक अमन ओझा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अमन ओझा का शव झारखंड के रंका थाना क्षेत्र में बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं उनकी बुलेट मोटरसाइकिल बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अमन ओझा बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने एक मुस्लिम युवक पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इस घटनाक्रम के बाद से वह मानसिक तनाव में बताए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी व्यक्त की थी।
परिजनों का आरोप है कि अमन ने धमकी मिलने की शिकायत अंबिकापुर कोतवाली थाना में की थी, लेकिन मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई। अब शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार शव के सिर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। रंका पुलिस द्वारा जारी फोटो के आधार पर शव की पहचान अमन ओझा के रूप में की गई। फिलहाल झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस मामले की संयुक्त जांच कर रही है। पुलिस हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story