छत्तीसगढ़

बिजली कर्मियों का DA बढ़ा

Nilmani Pal
8 May 2026 3:00 PM IST
बिजली कर्मियों का DA बढ़ा
x

रायपुर। एक बार फिर राज्य शासन से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र द्वारा घोषित महंगाई भत्ते की तरह 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब कर्मचारियों को 60% डीए देय होगा। यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।मई के वेतन से कर्मचारियों को नई दर से भुगतान किया जाएगा। जनवरी से अप्रैल तक के 4 महीनों के बकाया का भुगतान मई से अगस्त 2026 के बीच चार समान किस्तों में किया जाएगा।

इसके साथ ही हर महीने के वेतन में सीधी बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में रिटायर हुए कर्मचारियों को भी नियमनुसार एरियर्स का भुगतान किया जाएगा।



Next Story