छत्तीसगढ़

डी. सुनील ने संभाला SECL के निदेशक वित्त का पदभार

Nil dhankar
26 July 2024 11:48 AM IST
डी. सुनील ने संभाला SECL के निदेशक वित्त का पदभार
x

बिलासपुर Bilaspur । डी. सुनील कुमार ने गुरुवार एसईसीएल के निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया। उनके एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर एसईसीएल सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा और अन्य निदेशकों ने उनका स्वागत किया।

chhattisgarh news कुमार को कोयला उद्योग में वित्त प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 35 वर्षों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से बीकॉम और आंध्र विश्वविद्यालय से फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हासिल की है। कोयला उद्योग में उन्होंने मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर पर वित्तीय प्रबंधन और कॉस्ट कंट्रोल के माध्यम से लाभ बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसईसीएल में नियुक्ति से पहले, कुमार एनसीएल में महाप्रबंधक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। chhattisgarh

Next Story