छत्तीसगढ़

डी पुरंदेश्वरी का विवादित बयान, बीजेपी कार्यकर्ता अगर पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा भूपेश मंत्रिमंडल

Nilmani Pal
2 Sep 2021 2:20 PM GMT
डी पुरंदेश्वरी का विवादित बयान, बीजेपी कार्यकर्ता अगर पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा भूपेश मंत्रिमंडल
x

रायपुर। बस्तर में आयोजित भाजपा के चिंतन शिविर कार्यक्रम के दौरान प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ के मंत्रीमंडल को लेकर एक बड़ा ही अजीब बयान दे दिया है। दरअसल उन्होंने कहा : भाजपा के जितने कार्यकर्ता हैं, अगर पीछे मुड़कर थूकेंगे तो कांग्रेस का मंत्रिमंडल उस थूक में बह जाएगा, आने वाले चुनाव में कांग्रेस को आप उखाड़ सकते हैं'। ऐसा उन्होंने चिंतन शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है।

इस पर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया द्वारा पुरंदेश्वरी के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा: डी पुरंदेश्वरी के इस बयान पर अब मैं क्या कहूँ, उनसे यह उम्मीद नहीं थी कि भाजपा में शामिल होने के बाद पुरंदेश्वरी की मानसिक स्थिति इस स्तर तक उतर आएगी। जब वे हमारे साथ थीं, अर्जुन सिंह जी के साथ राज्यमंत्री थी तब तो उनकी स्थिति ठीक-ठाक थी. अब क्या स्थिति हो गई है. अब आसमान की ओर अगर कोई थूकेगा तो थूक उनक्स चेहरे पर ही गिरेगा।


Next Story