छत्तीसगढ़

सिलेंडर अब सस्ते में मिलेंगे, कांग्रेस सांसद ने कही ये बात

Nilmani Pal
14 Jun 2023 11:19 AM GMT
सिलेंडर अब सस्ते में मिलेंगे, कांग्रेस सांसद ने कही ये बात
x

भिलाई. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन इन दिनों प्रदेश के दौरे पर है। वह यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए कई सभाओं को भी सम्बोधित कर रही है। इसी कड़ी में आज उनका कार्यक्रम स्टील सिटी भिलाई में भी आयोजित हुआ। यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद रंजन ने इस दौरान प्रदेश के भूपेश सरकार के कामकाज की भी जमकर सराहना की। सांसद रंजीत रंजन ने राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी गृहणियों को 500 रुपये में सिलेंडर मुहैय्या कराये जाने का बड़ा दावा किया।

रंजीत रंजन ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए आरोप लगाए और कहा कि केंद्र की सरकार हिन्दू मुसलमानों के बीच दंगा करा रही है, इसके अलावा मनरेगा का पैसा भी नहीं आ रहा, सेंट्रल इस फंड को रोकता है। कांग्रेस केंद्र सरकार का कच्चा चिटठा खोलेगी। मोदी सरकार देशभर में नफरत फैलाने का काम कर रही है।

रंजीत रंजन ने राजस्थान में सब्सिडाइज्ड गैस सिलेंडर योजना पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जब-जब सब्सिडी दी रिसेशन नहीं हुआ, केंद्र सरकार ने जनता को सिलेंडर में सब्सिडी नहीं दिया। जहाँ तक छत्तीसगढ़ का सवाल है तो छग में भी 500 में सिलेंडर मिलेगा। सांसद रंजीत रंजन ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कि चार राज्यों में सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में संगठन में गुटबाज़ी के सवाल पर सांसद रंजन ने कहा कि बर्तन खटकने का मतलब मतभेद नहीं होता।


Next Story