छत्तीसगढ़

Cylinder Blast हुई समोसे ठेले में, आसपास की दुकानें भी जलकर खाक

Nil dhankar
3 Jun 2024 1:38 PM IST
Cylinder Blast हुई समोसे ठेले में, आसपास की दुकानें भी जलकर खाक
x
छग न्यूज़

कोरबा korba news। कोरबा के बुधवारी बाजार में रविवार रात एक सिलेंडर में ब्लास्ट Cylinder Blast होने से कई दुकानों में आग लग गई। इस हादसे में कई दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक, बुधवारी बाजार wednesday market में रविवार रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाजार में मौजूद समोसे के ठेले में रखे हुए सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद आग का फैलाव होने लगा। आग लगते ही एक के बाद एक कई दुकानें आग की चपेट में आ गई, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय भगवत प्रसाद राठौर ने बताया कि शंकर होटल वाला समोसा भजिया का दुकान लगता है, जो रात के वक्त दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। इस दौरान अचानक सिलेंडर फट गया और आसपास दो दुकानों में आग लग गई।

Next Story