छत्तीसगढ़

सिलेंडर ब्लास्ट होने से बचा, फैक्ट्री की आग फैलने से रुकी, दुर्ग दमकल टीम की फुर्ती ने टाला बड़ा नुकसान

jantaserishta.com
24 Nov 2026 4:01 PM IST
सिलेंडर ब्लास्ट होने से बचा, फैक्ट्री की आग फैलने से रुकी, दुर्ग दमकल टीम की फुर्ती ने टाला बड़ा नुकसान
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: जिले में अलग-अलग तीन स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। गिरधारीनगर में घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई, वहीं अरसनारा गांव की एक फैक्ट्री में आग भड़क उठी। तीसरी घटना वायसेप ब्रिज की है, जहां ओला स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तीनों ही मामलों में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पहली घटना दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के गिरधारीनगर की है। यहां एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। फायरमैन ने घर के अंदर जाकर सिलेंडर में लगी आग बुझाई और उसे ब्लास्ट होने से बचा लिया। इसके बाद सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर रखकर आसपास के इलाके को भी सुरक्षित किया गया।
दूसरी घटना अरसनारा गांव स्थित एक फैक्ट्री की है। यहां फैक्ट्री की एक यूनिट में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
तीसरी घटना वायसेप ब्रिज की है। यहां ओला स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई। यातायात पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story