छत्तीसगढ़

74 साल की उम्र में साइकिलिंग, पर्यावरण बचाने संदेश दे रहे पद्मश्री डॉक्टर

Nil dhankar
20 Aug 2023 8:53 AM IST
74 साल की उम्र में साइकिलिंग, पर्यावरण बचाने संदेश दे रहे पद्मश्री डॉक्टर
x
छग

राजनांदगांव। 74 साल की उम्र होने के बावजूद एक बुजुर्ग आबो हवा और पर्यावरण के संरक्षण के लिए साइकिल से यात्रा कर रहे हैं. इनका नाम किरण सेठ है. इन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है. 11 मार्च 2022 को डॉक्टर किरण सेठ ने दिल्ली से यात्रा की शुरुआत की थी. उसके बाद किरण सेठ 15 अगस्त 2022 को साइकिल से यात्रा कर कश्मीर पहुंचे. फिर 19 फरवरी 2023 को कन्याकुमारी में उनकी साइकिल यात्रा समाप्त हुई. भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करने के लिए किरण सेठ लगातार साइकिल से यात्रा कर रहे हैं.

किरण सेठ अब तक आठ हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर साइकिल से तय कर चुके हैं. उनका ऐसा जज्बा और जुनून देखते ही बन रहा है. उनकी तरफ से अब तक लगभग 8000 किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा की जा चुकी है. इस बार किरण सेठ गोवा और मुंबई होते हुए राजनांदगांव पहुंचे. यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया.

पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर किरण सेठ का कहना है कि "लोगों को साइकलिंग करनी चाहिए साइकिलिंग करने से सेहत बनी रहती है. इसके साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता. भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का काम लोगों को करना चाहिए. इन सब उदेश्य के लिए मैं साइकिल यात्रा कर रहा हूं".

Next Story