छत्तीसगढ़

हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार दंपति की मौत

Shantanu Roy
12 Feb 2023 3:47 PM GMT
हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार दंपति की मौत
x
छग
दुर्ग। दुर्ग में एक तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। उतई पुलिस ने दुर्घटना के बाद हाइवा को जब्त कर लिया है। वहीं पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया। उतई पुलिस के मुताबिक पतोरा गांव निवासी संतोष ठाकुर (40 साल) अपनी पत्नी यमुना ठाकुर (35 साल) के साथ साइकिल से शनिवार रात 10-11 बजे के करीब सैलूद से उतई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दुर्ग के जैन ट्रांस्पोर्ट का हाइवा सीजी 07 सीए 8467 का चालक सेलूद से दुर्ग की तरफ जा रहा था। हाइवा काफी तेज रफ्तार में था। रात में ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया और पतोरा बस्ती में स्कूल के सामने साइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया।
दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना। पुलिस ने देखा कि महिला यमुना ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति संतोष ठाकुर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां उचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ लिया। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है। उतई पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा बस्ती क्षेत्र में वाहनों की स्पीड को कम करने के लिए बेरीकेट्स लगाए जाते हैं। इसके बाद भी वाहन चालक तेज रफ्तार से चलते हैं। यही इस दुर्घटना का कारण बना। बस्ती के पास हाईवा की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक सामने साइकिल सवार को आता देख ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और उसे टक्कर मार दी। बात में पकड़े जाने के डर से वह वहां से भाग गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story