छत्तीसगढ़
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पर्यावरण जागरूकता के लिए सायकल रैली का आयोजन
jantaserishta.com
8 May 2023 9:07 PM IST

x
रायपुर: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आज भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा पर्यावरण जागरूकता के लिए सायकल रैली का आयोजन किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, छत्तीसगढ़ के चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रायपुर के सिविल लाइन स्थित राजभवन से शुरू होकर सायकल रैली शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक और एमजी रोड होते हुए तेलीबांधा तालाब पहुंची। शहर के अनेक स्कूलों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
विश्व रेडक्रॉस दिवस इस वर्ष ‘एवरीथिंग वी डू कम्स फ्रॉम द हॉर्ट (Everything we do comes from the heart)’ की थीम पर मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा ने सायकल रैली में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी इस मौके पर मौजूद थे।
Tagsविश्व रेडक्रॉस दिवसपर्यावरण जागरूकतासायकल रैलीWorld Red Cross DayEnvironment AwarenessCycle Rally
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





