छत्तीसगढ़

साइबर ठगों का नया पैंतरा, मोवा में 3 लोगों के साथ फ्रॉड, ऐसे फंसाया

jantaserishta.com
20 Aug 2026 10:32 AM IST
साइबर ठगों का नया पैंतरा, मोवा में 3 लोगों के साथ फ्रॉड, ऐसे फंसाया
x
कहीं आपको भी तो नहीं आ रहे लोन कंपनी से कॉल?
रायपुर: राजधानी में साइबर ठग अब लोन देने वाली कंपनियों के एजेंट बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। आरोपी फोन और वॉट्सऐप के जरिए संपर्क कर खुद को लोन कंपनी का कर्मचारी बताते हैं।
इसके बाद बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड और लोन से जुड़ी रकम के नाम पर लोगों को झांसे में लेने की कोशिश की जा रही है। मोवा में सामने आए एक मामले में निजी लोन कंपनी के तीन ग्राहकों से कुल 86 हजार 800 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।
मामला मोवा स्थित क्रेडिट सी लोन मेघदूत मर्केनटाइल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी कर्मचारी प्रद्युमन लिमसाखरे ने पुलिस को शिकायत दी है। कंपनी ने तीन ग्राहकों को अलग-अलग लोन दिया था। इसके बाद अज्ञात आरोपियों ने ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर फोन और वॉट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया।
आरोपियों ने खुद को क्रेडिट सी लोन का कर्मचारी बताया। लोन से जुड़ी जानकारी देकर उन्होंने ग्राहकों का भरोसा जीता। इसके बाद बैंक डिटेल और अन्य जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई। आरोप है कि आरोपियों ने ग्राहकों को लोन की रकम से संबंधित लेनदेन का हवाला देकर अपने बताए खातों में कुल 86,800 रुपए जमा करा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप चैट और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास कंपनी के ग्राहकों की जानकारी कैसे पहुंची।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि लोन, किस्त या भुगतान के नाम पर फोन करने वाले अनजान लोगों को बैंक डिटेल, पासवर्ड, OTP या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी भुगतान से पहले संबंधित कंपनी के अधिकृत नंबर पर संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story