छत्तीसगढ़
सड़क पर तलवार से केक काटना पड़ा महंगा, पुलिस ने 15 युवकों को दबोचा
jantaserishta.com
21 Sept 2025 10:26 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर के रतनपुर में नेशनल हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर करीब 15 युवकों ने तलवार से केक काटकर और पटाखे फोड़कर अपने दोस्त का जन्मदिन मनाया। इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 6 बालिग और 9 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तलवार और गाड़ी भी जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के खैरखुंडी गांव के रहने वाले ये युवक देर रात अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे। स्कूटी पर चार केक रखे गए और बर्थडे बॉय से तलवार से केक कटवाया गया। इसके बाद युवकों ने बीच सड़क पर पटाखे फोड़कर डायलॉगबाजी करते हुए रील्स बनाई और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
वीडियो सामने आते ही रतनपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी की टीम ने जांच शुरू की और वीडियो में नजर आ रहे सभी 15 युवकों की पहचान की। इसके बाद सभी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही तलवार और जश्न में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए 15 युवकों में 6 बालिग और 9 नाबालिग शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही तलवार और जश्न में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





