छत्तीसगढ़

21 कर्मचारियों का कटा वेतन, ड्यूटी से नदारद पाए जाने पर नगर निगम कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई

Admin2
14 Jun 2021 5:35 PM IST
21 कर्मचारियों का कटा वेतन, ड्यूटी से नदारद पाए जाने पर नगर निगम कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई
x
छत्तीसगढ़

दुर्ग। नगर निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने सोमवार को निगम परिसर में सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। यहां कई विभागों में कर्मचारी समय पर अनुपस्थित मिले। उनके 1 दिन के वेतन काटने का निर्देश नगर निगम कमिश्नर ने दिए हैं। गौरतलब है कि लगातार नगर निगम कर्मचारियों की ओर से अनुपस्थित होने की शिकायतें मिल रही थी। इसको लेकर आज कमिश्नर मंडावी ने निगम कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां अलग-अलग विभागों में कुल 21 कर्मचारी कार्यालयीन समय शुरू होने के बाद भी अपने विभागों में नहीं पाए गए। उन पर कार्रवाई की गई है। इसमें राजकमल बोरकर, गंगाघर ठाकरे, राजेन्द्र साहू, हेमलता वर्मा, सोमलता साहू, आरके बंजारे, तपन यादव, गनेशी यादव, विशाल सिन्हा, भुनेश्वर सोनी, लक्ष्मी साहू, प्रीति उज्जैनवर, लता यादव, शरद रत्नकर, प्रिंसी शर्मा, अजय मन्हारे, नीलम कसार, प्रियंका शर्मा, रोहिताश पांडेय, शांता सोनी एवं सरला भारद्वाज है।

Next Story