छत्तीसगढ़

घर में फैली करंट, चपेट में आने से पति-पत्नी की हुई मौत

Nil dhankar
24 Oct 2021 3:09 PM IST
घर में फैली करंट, चपेट में आने से पति-पत्नी की हुई मौत
x
demo pic 
छत्तीसगढ़

बेमेतरा। बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है, जो जांच में जुट गई है। घटना बेमेतरा के नांदघाट थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नांदघाट अमोरा गांव में तिहारू राम 60 वर्षीय अपनी पत्नी बजहरीन बाई के साथ खेत में घर बनाकर रह रहा था।

बताया जा रहा हैं कि, घर में लगे बीजली के तार की चपेट में दोनों पति पत्नी आ गये और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक दंपति की एक लड़की है, जिसकी शादी हो गई और रायपुर में अपने पति के साथ रहती है। फिलहाल पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story