छत्तीसगढ़

दुर्गा विसर्जन के दौरान फैली करंट, 12 से अधिक लोग घायल

Nilmani Pal
12 Oct 2024 9:09 AM GMT
दुर्गा विसर्जन के दौरान फैली करंट, 12 से अधिक लोग घायल
x
छग

धमतरी dhamtari news । धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यह घटना कंवर गांव की बताई जा रही है, जहां दुर्गा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं, 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। dhamtari

chhattisgarh news इधर धमतरी में जिले के दशहरा मैदान में रावण दहन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। रावण की झलक भी सामने आई है, जिसमें सिर के सभी हिस्से जिले से बाहर तैयार किए जा रहे हैं। तलवार और ढाल भी बाहर तैयार हो रहा है। वहीं धड़ और पैर का हिस्सा धमतरी सोरिद में तैयार हो रहा है। कहा जा रहा है कि, इस बार के दशहरा पर्व को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। chhattisgarh


Next Story