छत्तीसगढ़
संस्कृति मंत्री भगत दिल्ली में आयोजित 'आजादी का अमृत महोत्सव' सम्मेलन में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
Nil dhankar
12 April 2022 7:11 AM IST

x
रायपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत दिल्ली में 12 और 13 अप्रैल को दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री भगत आज नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
गौरतलब है कि आज़ादी का अमृत महोत्सव की अब तक की प्रगति के मूल्यांकन, सर्वाेत्तम प्रथाओं और पाठों की पहचान करने तथा भविष्य की गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। नई दिल्ली में 12 और 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
Next Story





