छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिश्र को दी भाव-भीनी श्रद्धांजलि

Nil dhankar
24 Jan 2022 7:43 PM IST
संस्कृति विभाग ने साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिश्र को दी भाव-भीनी श्रद्धांजलि
x

रायपुर। संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिश्र के निधन पर शोकसभा का आयोजन कर श्रदांजलि अर्पित किया।

डॉ. मिश्र 85 वर्ष के थे। डॉ. मिश्र रीवा, छत्तरपुर तथा संस्कृत कॉलेज रायपुर में प्रोफेसर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर में प्राचार्य एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 'बक्शी शोधपीठ' के अध्यक्ष भी थे। उनकी कृतियों में कविता का कल्पलोक, नई कविता की पहचान, कवि का घर, हद और बेहद, एवं छत्तीसगढ़ में मुक्तिबोध आदि चर्चित कृतियां है। साहित्य के क्षेत्र में डॉ. मिश्र के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका निधन साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Next Story