छत्तीसगढ़

रामनवमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Nilmani Pal
19 April 2022 5:06 AM GMT
रामनवमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
x

रायपुर। नवबिहान शिक्षा एवं अनुसंधान समिति के द्वारा रामनवमी पर्व पर हनुमान मंदिर जगन्नाथ नगर पंडरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें माँ शक्ति जगराता आर्केस्ट्रा पार्टी राजातालाब के द्वारा रंगारंग सस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसमें जिसमें गायक संजय कश्यप और बाकी सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर भक्तिमय वातावरण प्रस्तुत किया। नवबिहान समिति के सदस्य प्रताप जी द्वारा श्रीराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में नगर की मातृ-बहनो का विशेष सहयोग रहा।

समिति के अन्य सदस्यों में प्रभात दिप, बाबू बाघ, नरेश बघेल, धैर्य, शेखर, मनीष, अभिषेक आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे। यहाँ कार्यक्रम का मंच संचालन मुकेश तांडी के द्वारा किया गया, यहां सामाजिक, समरसता और सद्भावना हेतु नवबिहान शिक्षा एवं अनुसंधान समिति के साथ जय जगन्नाथ सेवा समिति और छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग का भी विशेष सहयोग रहा।

Next Story