छत्तीसगढ़

CSVTU में पीएचडी शोधार्थियों से फीस की ठगी, कर्मचारी सुनील कुमार प्रसाद गिरफ्तार

SHIDDHANT
9 Feb 2026 9:36 PM IST
CSVTU में पीएचडी शोधार्थियों से फीस की ठगी, कर्मचारी सुनील कुमार प्रसाद गिरफ्तार
x
छ. ग.
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई में पीएचडी शोधार्थियों से फीस के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी का गंभीर मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर नेवई थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी सुनील कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में कुल 9 लाख 44 हजार 500 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी कनिष्ठ सलाहकार के पद पर पीएचडी शाखा में कार्यरत था और एचएससीएल कॉलोनी का निवासी है। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार प्रसाद ने पीएचडी शोधार्थियों से नकद राशि लेकर उन्हें फर्जी फीस रसीदें जारी की। शोधार्थियों को विश्वास दिलाया गया कि उनकी फीस विश्वविद्यालय के खाते में जमा हो गई है, जबकि वास्तविकता में यह राशि आरोपी ने अपने कब्जे में कर ली।

जांच में प्राप्त प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस
ने कहा कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक पारदर्शिता और वित्तीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रक्रियाओं को सख्त और ऑनलाइन करने का संकेत दिया है, ताकि शोधार्थियों और छात्रों के हित सुरक्षित रह सकें। यह मामला न केवल शोधार्थियों के विश्वास की हानि को उजागर करता है, बल्कि उच्च शिक्षा संस्थानों में वित्तीय नियंत्रण की जरूरत को भी स्पष्ट करता है।
Next Story