छत्तीसगढ़
CSPDCL ने चलाया सघन बिजली जांच अभियान, 86 अवैध कनेक्शनधारियों पर होगी कार्रवाई
Shantanu Roy
19 Sept 2026 8:38 PM IST

x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। बलौदाबाजार विद्युत संभाग के तीनों उपसंभाग बलौदाबाजार, पलारी और लवन के अंतर्गत आने वाले 10 वितरण केन्द्रों में सीएसपीडीसीएल द्वारा सघन जॉच अभियान चलाया गया। । बलौदाबाजार विद्युत संभाग के कुल 176 कनेक्शनों का जॉच किया गया जिनमें से 86 कनेक्शनों में अनाधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग विद्युत चोरी करते हुए पाया गया। इन उपभोक्ताओं को विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के तहत थाने में अपराध दर्ज करने हेतु प्रस्तुत किया जायेगा। जांच हेतु मुख्य अभियंता ए.के. लखेरा के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वृत्त के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 17 टीम का गठन कर जॉच अभियान चलाया गया।
यह जॉच विशेषकर ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को चेक करने के लिए था जिनका कनेक्शन पूर्व में ऑनलाईन डिस्कनेक्शन, रिमोट डिस्कनेक्शन के माध्यम से काटा गया था क्योंकि उनके द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया था। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (वृत्त) जी.पी.अनंत ने बताया कि इस तरह के अभियान जारी रहेंगें। इसलिए उन्होने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि मीटर के माध्यम से विद्युत का उपयोग करें एवं हर महिनें विद्युत बिल का समय पर भुगतान करें। अधीक्षण अभियंता ने यह भी बताया कि सभी शासकीय एवं निजी विद्युत कनेक्शनों में बकाया रहने पर रिमोट पद्धति, आनलाईन डिस्कनेक्शन किया जा रहा है। वर्तमान में स्कूलों, आश्रम शाला और हॉस्टलों में जिला प्रशासन के निर्देषानुसार उन्हें डिसकनेक्ट नहीं किया जा रहा है। अन्य सभी कनेक्शन बकाया होने पर विच्छेदित किये जायेंगें।
Next Story





